
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मदुराई :तमिलनाडु यहां पर श्री प्रजापत समाज के तत्वावधान में श्री श्रीयादे माताजी का 18वां वार्षिक अखंड जागरण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मदुराई प्रवासी समाज प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माताजी के चरणों में अपनी आस्था एवं श्रद्धा अर्पित की।

आयोजन के तहत रात्रि 9 बजे से प्रातः 4 बजे तक अखंड जागरण का आयोजन किया गया। श्रीयादे माँ ,अम्बे माँ सहित लोक देवी देवताओं एवं गुरु महिमा व भजनों एवं माताजी के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु देर रात तक भजनों में भाव-विभोर होकर माताजी की आराधना करते रहे।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात भजन कलाकार रेखा परमार वीरू नेहड़ एंड पार्टी ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। श्रद्धालुओं ने भक्तिरस में डूबकर भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या में मदुरै राजस्थानी सेवा समाज के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वार्षिकोत्सव की बधाई देकर प्रजापत समाज के गणमान्य लोगों का शॉल साफा पहनाकर सम्मान किया ।
श्री प्रजापत समाज द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, माताओं-बहनों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन की सफल व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम बना दिया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजक श्री प्रजापत समाज, मदुरै ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया इस दौरान समाज अध्यक्ष रामलाल प्रजापत, उपाध्यक्ष विक्रम प्रजापत, सचिव पारसमल, सह सचिव चन्द्रप्रकाश , खीमाराम, मसराराम अशोक प्रजापत, धुखाराम, भगाराम, सहित समाज गणमान्य लोग युवावर्ग, विभिन्न समाज बंधुगण मौजूद रहे ।
