
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई प्रदेशों के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं ।पार्टी ने पंजाब मामलों के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब से असम भेज दिया है जबकि सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी नियुक्त करके उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव पीवी मोहन आंध्र प्रदेश के प्रभारी होंगे डॉक्टर श्री वीला प्रसाद महाराष्ट्र के प्रभारी बनाए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज ही एक पत्र जारी किया।

