
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
अंधेर नगरी चौपट राजा देखना है तो करनाल आजा।
करनाल में हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सेक्टर 6 के मकान नंबर 659 में अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीश भनवाला सपरिवार रहते हैं। संपन्न और जाने-माने इस परिवार ने कभी घर का कोई हिस्सा किराए पर देने की ज़रूरत तक महसूस नहीं की होगी लेकिन इस खिलाड़ी के पिता पिछले दिनों यह देखकर सन्न रह गए की उनके घर के पत्ते पर एक दो नहीं चार-चार ऐसे लोगों के वोट बने हुए हैं जिनका उन्होंने कभी नाम तक नहीं सुना । सबसे रोचक और चिंताजनक बात की है कि ऐसा एस आई आर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुआ है । आप यूं कह सकते हैं कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि दाल ही काली है।
आप हैरान होंगे कि जगपाल के पैरों के नीचे की जमीन उस समय खिसक गई जब उन्हें पता लगा कि इनके आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी इसी पते पर बने हुए हैं।अब यह मामला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस यह पता लगाएगी कि यह साजिश कैसे हुई और इसके पीछे किसका हाथ है।
जगपाल भनवाला मूल रूप से सोनीपत जिले के कासन्ढी गांव से ताल्लुक रखते हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता ठेकेदार जयसिंह के भतीजे हैं। मतलब उनका आधा परिवार गोहाना रहता है।
संजू नाम से मशहूर जगपाल सिंह भनवाला बताते हैं कि एक दिन वह नई वोटर लिस्ट देख रहे थे तो यह देखकर उनके कान खड़े हो गए कि उनके मकान नंबर पर चार मुस्लिम मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इससे इससे उनकी चिंता बढ़ गई और उन्होंने संबंधित सरकारी कर्मचारियों से से संपर्क किया उन्होंने उन्हें स्कूल बुला लिया और मामले की पड़ताल की तो पता चला कि इन सब के आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी इसी पते पर बने हुए हैं एक आईडी पर टेलीफोन नंबर भी अंकित है। इस पर संपर्क करने से कई चीजों का भंडाफोड़ हो गया।
आप समझ सकते हैं कि फर्जी वोटो को लेकर लोग बेवजह ही नहीं शोर मचा रहे हैं बल्कि यह बड़ा घोटाला और बड़ी साजिश भी है ।अब देखना यह है कि एक मामला सामने आने के बाद समस्त करनाल की स्थिति कैसे स्पष्ट हो पाएगी क्योंकि यह तो एक ऐसा प्रमाण है जो नए सिरे से पूरे शहर की वेरिफिकेशन की जरूरत को जरूरी बता रहा है।
जगपाल भनवाला ने पुलिस में जो शिकायत दी है उसमें स्पष्ट किया गया है कि वह करनाल सेक्टर 6 के मकान नंबर 659 का स्थाई निवासी है । उसकी शिकायत है कि उसके इस घर के पत्ते पर चार मुस्लिम नागरिकों के वोट बने हुए हैं उनके नाम इस प्रकार से हैं। सैफ अली बेग, शाहनूर बेग अयान अली बेग और हाशमी बेग।

शिकायतकर्ता जगपाल भनवाला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनीश भनवाला के पिता है।।
श्री भनवाला ने यह चिंता भी जाहिर की है कि जिस तरह से फर्जी तरीके से वोट और आधार कार्ड बनाए गए हैं उसे देखते हुए किसी और बड़ी साजिश और घोटाले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता ।यदि कुछ ऐसा है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन और यह व्यक्ति खुद होंगे। इस घटना ने एस आई आर की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और जनता अब सच्चाई जानना चाहती है । इससे यह पता जरूर चल गया है कि इस प्रक्रिया के बाद भी मतदाता सूचियां में फर्जी वोटर्स की एंट्री हो रही है।
