
दक्ष दर्पण
हिसार:इंसानियत फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 23 अगस्त रविवार को हिसार में हरियाणवी गायक स्वर्गीय राजू पंजाबी की तीसरी पुण्यतिथि पर एक ब्लड कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजू प्रजापति ने बताया कि रणबीर सिंह गंगवा (लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री) और विशिष्ट अतिथि विकास पुनिया प्रसिद्ध समाजसेवी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सुरेन्द्र उड़ाना करेंगे व कुम्हार धर्मशाला के प्रधान भजनलाल करेगे । साँस्कृतिक कार्यक्रम की रुपरेखा विकास हरियाणवी सातरोड रागिनी कलाकार व प्रसिद्ध जादूगर एम ऐस सम्राट, आजाद सिंह खांड़ाखेड़ी, राममेहर महला, और कई अन्य हरियाणवी कलाकार और गायकार के साथ साथ समाजसेवी हस्तियां व गणमान्य इस प्रोग्राम की शोभा बढ़ायेंगे।
