
दक्ष दर्पण
हिसार।राजकीय उच्च कन्या वरिष्ठ विद्यालय सतरोड़ कला मे स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंडलायुक्त अशोक गर्ग IASथे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतबीर वर्मा पूर्व चेयरमेन (पिछड़ा वर्ग आयोग) व प्रदेश अध्यक्ष नामदेव सभा ने की। इस कार्यक्रम में तरुण जैन समाजसेवी.सुरजीत सैनी पार्षद नरेश ग्रेवाल अनिल शर्मा.गुरेन्दर सहारण विशेष अतिथि के रूप मे विराज मान रहे।वरिष्ठ प्राध्यापिका अर्चना सुहासनी को विषेश रूप से सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।सतबीर वर्मा व अशोक गर्ग जी को गाँव व स्कूल की तरफ से पगड़ी देकर सम्मानित किया। सभा को पूर्व चेयरमेन सतबीर वर्मा व पूर्व मंडलायुक्त श्री अशोक गर्ग ने सम्बोदित किया ओर प्रथम.द्वितीय.तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं ओर पूर्व सैनिक श्री तिलकराज शर्मा समेत पूर्व सैनिको को भी सम्मानित किया गया।

