दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
कालका विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं आप नेता रंजीत उप्पल द्वारा चलाए गए साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत, गवर्नमेंट हाई स्कूल खेड़ा वाली द्वारा साइबरक्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में साइबर शो गर्ल एवं विश्व रिकार्ड धारक कामाक्षी शर्मा ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया कामाक्षी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किस प्रकार जागरूकता के द्वारा साइबर ब्लैकमलिंग, साइबर फ्रॉड, साइबर हैकिंग से बचा जा सकता है। कामाक्षी शर्मा ने बच्चों को सोशल मीडिया साइट्स के जरिए आने वाले लुभावने संदेशों से बचने के लिए जागरूक किया।
कई स्कूली बच्चों ने सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कामाक्षी शर्मा ने बच्चों को बहुत सारी ऐसी जानकारियां दी कि जिससे भविष्य में वह किसी भी किस्म के साइबर क्राइम के जाल से बच सकते हैं। कामाक्षी शर्मा ने विशेषकर बताया कि किसी भी लिंक को बिना जानकारी बिना जरूरत के डाउनलोड ना करें एवं ऑनलाइन गेमिंग में भी अपनी जानकारियां सांझा करने से बचें। किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कभी भी ऑनलाइन गेम ना खेलें। वही अभियान के संयोजक रणजीत उप्पल ने संदेश दिया कि जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का एक तरीका है। रंजीत उप्पल ने स्कूल प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
