
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मौजूदा भाजपा सरकार जहां धोखा और ल किस्तों में कर रही है वही उगाही और जब कतई भी इसी फॉर्मूले से की जा रही है। एक ताजा बयान में उन्होंने कहा कि

आज फ़िर #CNG का दाम ₹1/Kg. बढ़ा !
3 दिन, 2 किस्तों में दिन CNG ₹3/Kg. महंगा !
अभी 15 मई को ही डीज़ल और पेट्रोल दोनों ₹3 प्रति लीटर और CNG ₹2/Kg. महंगा हुआ था !
अब महंगाई की एक और किस्त से CNG का रेट दिल्ली में ₹80.09 और NCR (नोएडा-गाजियाबाद) में ₹88.70 हो गया है !
15 मई को ही कांग्रेस मुख्यालय से प्रेस वार्ता के दौरान भी मैंने सवाल किया था- क्या भाजपा सरकार देश के लोगों को बेवकूफ समझती है?
दरअसल “झूठ का धुंआ” उड़ाकर लोगों की जेब पर डाका डालना ही “बीजेपी एंड कंपनी” की फितरत बन गई है !
11 साल में #Fuel Loot से मोदी सरकार ने 43 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा बटोरा है..

पेट्रोलियम उत्पादों पर देश के लोगों से, औसतन हर दिन 1000 करोड़ रुपए मुनाफ़ा वसूला है !
मगर “चुनावी चिंता” में “सब कुछ चंगा है” का दिखावा करने वाली मोदी सरकार, चुनाव ख़त्म होते ही अब खुद ‘तेल और गैस कंपनियों की एजेंट’ बनकर “दाम पर दाम बढ़ाने में दम” लगा रही है !
जो बात और चिंता हमारे नेता श्री @RahulGandhi जी और हमने 27 मार्च, 2026 को दोहराई, वो आशंका आख़िर “भाजपाई आफ़त” बनकर देश के लोगों पर टूट पड़ी है !
पीएम मोदी ने अपनी सरकार की नाकामियों का बोझ जनता पर लादकर और उनके पेट्रोलियम मंत्री ने कंपनियों की घाटे की बात सुनाकर पल्ला झाड़ लिया है !
मगर पहले ही आर्थिक तंगी और घर खर्च के लिए भी कर्ज लेने को मजबूर देश के करोड़ों परिवारों पर “भाजपाई लूट के किश्तों की मार” अब देश और कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं !

