
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चंडीगढ़ यमुनानगर पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा ने डीएसपी राजेंद्र सिंह, रजत गुलिया, नरेंद्र सिंह का स्थानातंरण होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने तीनों पुलिस अधिकारियों पर बहुत ही गर्व हैं कि इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और कार्य के प्रति समर्पण भाव से विभाग को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी है। पुलिस विभाग में अच्छे पद पर रहते हुए ये तीनों पुलिस अधिकारी विभाग के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर कार्य करते रहे जो अपने आप में एक अच्छी सोच का परिचय देता है। उन्होंने कहा कि विभाग को ऐसे पुलिस अधिकारियों से बहुत अपेक्षाएं होती है। उन्होंने तीनों पुलिस अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमने इन पुलिस अधिकारियों की बदौलत अहम अपराधिक घटनाओं को सुलझाने में सफलता पायी है जिसके ये तीनों पुलिस अधिकारी बधाई के पात्र है और मैं इनकी इन सफलताओं पर इन्हें बधाई देता हूं और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूूं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक जगह से दूसरी जगह स्थानातंरण के दौरान अपनी सेवाएं देना यह हमारे जीवन का हिस्सा बना हुआ है। हम जहां भी जाए वहां पर हमारा यही उद्देश्य एवं कर्तव्य होना चाहिए कि हमें जो भी विभाग द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है उस को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निभाएं। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी होती है। अब मैं कामना करता हूं कि ईश्वर उनको और तरक्की दें और जहां-जहां इन पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ये अपनी नई जगह पर पहुंचकर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त कर लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करें। अंत में उन्होंने कहा कि आपको विदा करना हम सभी के लिए एक मुश्किल काम है, क्योंकि आपने विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों पूरी मेहनत व ईमानदारी से किया है। भगवान से प्रार्थना करते है कि तीनों पुलिस अधिकारियों के परिवार व जीवन में अपार खुशियां मिले और आपका भविष्य हमेशा उज्ज्वल रहे। पुलिस विभाग की ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
