
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़ 17 अप्रैल(संदीप सैनी)
एमएस एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता “मिस एंड मिसेज इंडिया 2026” (सीजन 27) का ग्रैंड फिनाले शनिवार, 18 अप्रैल को चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन से पूर्व, आज चयनित प्रतियोगियों के लिए एक विशेष ग्रूमिंग और ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया।
इस सत्र का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें मंच की बारीकियों से अवगत कराना था। ग्रूमिंग सेशन के दौरान विशेषज्ञों ने लड़कियों व महिलाओं को कैटवॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और पब्लिक स्पीकिंग के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
आयोजक मीत संधू ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल सुंदरता को निखारना नहीं, बल्कि महिलाओं के व्यक्तिगत विकास और उनके आत्मविश्वास को एक नई पहचान देना है। जैसा कि इस सीजन का आदर्श वाक्य है— “पेजेंट्स परफेक्शन के बारे में नहीं, बल्कि विकास के बारे में हैं।”
कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में देश भर से आई हुई प्रतिभाशाली महिलाएं ‘मिस एंड मिसेज इंडिया 2026’ के खिताब के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
