
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
बीबीएन/सोलन 16 अप्रैल शांति गौतम
जिला सोलन के वाकनाघाट में स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में बीटेक कर रहे एक छात्र ने यूनिवर्सिटी के बहुमंजिला हॉस्टल से छलांग लगा दी है, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। छात्र को प्राथमिक उपचार देने के बाद आई जी एम सी शिमला शिमला रेफर किया गया है। इस घटना के बाद जेपी यूनिवर्सिटी में स्थित तनावपूर्ण हो गई है। यूनिवर्सिटी अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने कैंपस में धरना प्रदर्शन किया हैं। छात्र ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया है फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। छात्र ने खुद हॉस्टल से नीचे छलांग लगाई है या फिर इसके पीछे कोई और राज है इसका खुलासा पुलिस की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। हालांकि घटना के बाद जेपी यूनिवर्सिटी में स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। धरने पर बैठे विद्यार्थी न्याय की मांग कर रहे हैं।
