
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
लोकल बॉडीज के चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस ने जो सबसे पहला कदम उठाया है वह घोषणा पत्र समिति बनाने का है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र ने हरियाणा में आगामी स्थानीय निकाय नगर निगम चुनावों के मद्देनजर जो घोषणा पत्र कमेटी बनाई है उसकी चेयरपर्सन पूर्व मत्री गीता भुक्कल होगी। इसके अलावा इस समिति में आफताब अहमद ,बीबी बतरा, जितेंद्र भारद्वाज तरुण चुघ, पूर्व विधायक जसवीर मलौर, संजीव भारद्वाज और पार्टी के वरिष्ठ समर्पित नेता जयवीर आंतिल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
