
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
, चण्डीगढ़: पुलिस उपायुक्त गोहाना जितेन्द्र गहलावत HPS ने गोहाना क्षेत्र में कबाड़ का व्यापार करने वाले दुकानदारों व प्लॉट संचालकों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त, संबंधित थाना प्रबंधक व पुलिस बल भी मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने कबाड़ व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर उचित रिकॉर्ड संधारण रखें तथा किसी भी प्रकार का चोरी का सामान खरीदने या बेचने से सख्ती से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने व्यापारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों का पूरा विवरण दर्ज करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत CCTV कैमरे लगाने और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
