
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 23 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और पार्षद प्रेमलता के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, सेक्टर 34, 35 एवं 43 की आंतरिक सड़कों की रिकार्पेटिंग का कार्य शुरू हो गया है।

यह कार्य कांग्रेस पार्टी से एरिया पार्षद श्रीमती प्रेमलता द्वारा सेक्टर 43-बी की ग्रीन बेल्ट के सामने विधिपूर्वक पूजन करके शुभारंभ किया जाएगा।
इस रिकार्पेटिंग कार्य में निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं:
- सेक्टर 34-A एवं 34-B की समस्त सड़कें (हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर एवं अन्य कार्यालय शामिल)
- सेक्टर 35-A एवं 35-B की समस्त सड़कें
- सेक्टर 35-C एवं 35-D की सड़कें (होटल लेन की पार्किंग वाली सड़क सहित)
- सेक्टर 43-B की समस्त आंतरिक सड़कें
- सेक्टर 43 की मिनी मार्केट
- कम्युनिटी सेंटर के सामने वाली मार्केट
- स्पोर्ट्स सेंटर के समीप वाली पार्किंग क्षेत्र
- सेक्टर 43-A एवं 43-B की समस्त V-5 सड़कें
कार्य के शुभारंभ अवसर पर एक्सियन अंकुर बंसल, एस.डी.ओ. डोगरा, जे.ई. जगतार सिंह, आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारी *के.के. शारदा, *अशोक पराशर, राजेश राय, विक्रम चोपड़ा, एच.एस. कलेर*, *अवतार सिंह*, *सर्व प्रकाश शर्मा* सहित वार्ड के सैकड़ों निवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और पार्षद प्रेमलता के प्रयासों की सराहना की और शुभारंभ के बाद सबने मिलकर पौधारोपण भी किया।
