
इमेज साभार।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
घर की लड़ाई परिवार के लिए बहुत खतरनाक साबित हो जाती है। इसलिए कहा जाता है कि जब तीर नजदीक से चलता है तो वह आर पार जाता है। पलवल की एक खबर के बाद आप यह जान कर जरूर विचलित होंगे कि 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी मां के ही खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। वह भी इस शिकायत के साथ कि उसकी मां उसकी स्कूटी की डिक्की में से उसका मोबाइल फोन निकाल कर ले गई। बड़ी खबर यह है कि छात्र के पिता का कथित तौर पर यह कहना है कि मुझे इस बात से कोई लेना देना नहीं है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है और संभव है फोन चोरी के पीछे इसी से जुड़ा कोई कारण हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलवल का यह छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ता है और पेपर देने अंदर स्कूल में गया तो वह अपना मोबाइल स्कुटी की डिक्की में छोड़ गया। वापस लौटा तो मोबाइल नहीं मिला फिर उसने सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता चला कि फोन उसकी मां ने ही निकाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
