
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
असंध(हिमांशु छाबड़ा) शहरी स्थानीय निकाय विभाग के जारी हिदायतें अनुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार जैन व नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता के आदेशानुसार आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरकों द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। इन सभी महिलाओं को बताया गया कि आप सभी एकजुट होकर के आप सभी समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाये। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के बारे में महिलाओं को जोड़े।व स्कीमों के बारे में जानकारी दे। ताकि नारी शक्ति को बढ़ावा मिले। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करे इसकी जगह स्टील के बर्तन आदि प्रयोग लाये।यह अभियान 8 मार्च से लेकर 14 मार्च तक चलाया जाएगा।इसके तहत शहर में अलग अलग तरह की गतिविधियां करवाई जाएगी। महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, स्कूल कॉलेजों में जागरूक करना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं का हैल्थ कैंप लगवाना,पार्कों में जागरूकता, क्लिनिस ड्राइव ग्रुप महिलाओं के साथ मीटिंग इत्यादि व कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी देना। वही स्वच्छता अभियान सभी नागरिक एकजुट होकर के सफल बनाए। इस मौके पर नगरपालिका से अजमेर, जसमेर, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत परी ग्रुप से प्रधान सीता देवी, सेकेट्री रेखा वर्मा, कोषाध्यक्ष कोमल, विक्रम दरोगा, रजनी, रेनू, बबली, तमन्ना,रेखा,रामरती आदि मौजूद रहे।
