धनेश विद्यार्थी
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रेवाड़ी।
सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद की टीम ने अवैध शराब तस्करी पर प्रहार करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के तिजारा के वार्ड 10 मोहल्ला सैपट वाला निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद अपनी टीम के साथ साबन पुल के पास दिल्ली जयपुर हाईवे पर मौजूद थे, जहां उनको सूचना मिली कि कृष्ण कुमार निवासी वार्ड 10 तिजारा जिला खैरथल राजस्थान अवेध शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना मिली कि आज आरोपी गाड़ी नंबर एचआर 47 जी 5457 महेंद्रा जायो में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरकर बहरोड़ से धारूहेड़ा की ओर लेकर जाएगा। सूचना पर नाकाबंदी कर उक्त गाड़ी को काबू किया गया।
गाड़ी के ड्राइवर से नाम पता पुछने पर नाम कृष्ण कुमार निवासी मोहल्ला सैपट वाला वार्ड 10 तिजारा जिला खैरथल तिजारा राजस्थान उपरोक्त बतलाया और गाड़ी को चेक करने पर गाडी से अंग्रेजी शराब इम्पैक्ट ब्लू क्लासिक व्हिस्की की पेटियां बरामद हुई,जिनकी गिनती करने पर कुल 450 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब को ले जाने बारे आरोपी लाईसैस व परमिट पेश नहीं कर सका।
सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि बरामद अवैध शराब तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना बावल में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगामी विवेचना टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा। शराब तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
