
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़; कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा की सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक अवस्थाओं पर चिंतन करते रहते हैं और सरकार की कारगुजारियों पर पैनी नजर रखते हैं। और समय-समय पर मीडिया के माध्यम से या एक पर संदेश डालकर वक्तव्य देते रहते हैं। हरियाणा की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि
हरियाणा की भाजपा सरकार में हर दिन हर तरफ़ कहर बरपाता, “अपराध के अराजकता का आतंक” चरम पर है !
अब यमुनानगर में वरयाम सिंह अस्पताल और सिटी मॉल के बाहर, बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग…वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार !
वरयाम सिंह अस्पताल के संचालकों को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, उसके बावजूद भी 8 से 10 राउंड फायरिंग की ये वारदात सामने है !
जिस समय अस्पताल के बाहर ये ताबड़तोड़ फायरिंग हुई उस समय पुलिस ठीक बगल में स्थित जिला नागरिक अस्पताल में ही मौजूद थी !
अभी 4 दिन पहले ही भिवानी के जिला अदालत में भी 5 महीने के भीतर दूसरी बार बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दे डाला !
पूरे प्रदेश में फिरौती, रंगदारी, हत्या और गोलीबारी का कोहराम है…कहीं कोई जगह सुरक्षित नहीं रही, मगर सूबे के सीएम “सत्ता के नशे” में बस “शिगूफे का धुंआ” उड़ाते फिर रहे हैं !

