
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
भारत और पाकिस्तान की टक्कर के बिना t20 वर्ल्ड कप अधूरा सा लगेगा । जिन लोगों को विशेष तौर पर भारतीयों को, 15 फरवरी के श्रीलंका में होने वाले भारत पाक मुकाबले की बेसब्री से प्रतीक्षा थी ,अब वह निराश और स्तब्ध हैं परंतु भारत के साथ नहीं खेलने का पाकिस्तान का फैसला उसके लिए आत्मघाती सिद्ध हो सकता है क्योंकि आईसीसी पाकिस्तान के इस ड्रामे के लिए उसे दंडित भी कर सकती है और इसी गलती के कारण पाकिस्तान क्रिकेट से बाहर भी हो सकता है। अभी तक आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेल की प्रतीक्षा कर रही है जो ना तो पाकिस्तान ने भेजी है और शायद ना ही वह भेजेगा। पाकिस्तान की इस बेवकूफी की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। पाकिस्तान की खुद की बात करें तो पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी इस फैसले के खिलाफ बात कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी
रमीज राजा ने साफ तौर पर कहा है कि पाकिस्तान को बीसीसीआई से पंगा लेना महंगा पड़ेगा। इस मामले का रोचक पहलू यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से भारत के साथ नहीं खेलने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है केवल बयान दिए गए हैं ,ट्वीट किए गए हैं। आईसीसी को भी पाकिस्तान की तरफ से मेल की इंतजार है आज कल मैं आईसीसी की बैठक होने जा रही है। इसमें कोई ठोस फैसला हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और पाकिस्तान सरकार की इस गलती का खामियाजा पाकिस्तान की क्रिकेट टीम और क्रिकेट को भुगतना पड़ सकता है।इस बीच, तीन दिन पहले लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलमान अली आगा से भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने के फ़ैसले पर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा, “वो हमारा डिसीज़न नहीं है, उसमें हम कुछ कर नहीं सकते. जो हमारी सरकार, हमारे चेयरमैन जो हमें बोलेंगे, हमें वही करना है. वो जैसा कहेंगे, हम करेंगे.”
यहां एक बात और महत्वपूर्ण है कि यद्यपि आईसीसी ने पाकिस्तान को लेकर अभी तक कोई अधिकृत प्यार नहीं दिया है लेकिन जैसा बांग्लादेश के साथ हुआ वहीं पाकिस्तान के साथ भी हो सकता है आप जानते हैं कि बांग्लादेश ने भारत के साथ भारत में ही मैच खेलने से मना कर दिया था इस पर आईसीसी ने उसे वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को शामिल कर लिया है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि शायद पाकिस्तान अपनी यही दुर्गति करा कर मानेगा। इस मामले में राजनीति करते हुए पाकिस्तान दो टूक बात करते हुए बस यही कह रहा है कि हम बांग्लादेश के साथ हैं। जहां तक बीसीसीआई का सवाल है उसके अधिकारी इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं उनका कहना है कि हमारी आईसीसी से कोई बात नहीं हुई है। अगली बात उसके बाद ही हो पाएगी।
