
बीबीएन 2 फरवरी
शांति गौतम
सोमवार को पुलिस थाना नालागढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नालागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति मेजर सिंह, पुत्र फूमन सिंह, आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ (पंजाब) के कब्जे से एक अदद देसी कट्टा तथा 01 अदद जिंदा रौंद बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त बरामदगी के संबंध में आरोपी मेजर सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
अन्वेषण के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी यह अवैध हथियार कहां से लेकर आया तथा इसके साथ अन्य कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
