
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हिसार, 28 जनवरी : समृद्ध भारत परिषद द्वारा जिमखाना क्लब में रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के प्रधान विकास लाहौरिया ने बताया कि समारोह में 60 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए डॉ. देवेन्द्र सिंह दहिया ने रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सचिव डॉ. अजीत कुमार व कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल बंसल ने बताया कि समारोह में पांच बच्चों को शिक्षा के लिये गोद लिया गया। मंच संचालन डॉ. राकेश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर तिलक महता, विजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, तरुण महता, बिशम्बर सचदेवा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को सम्मानित करते समृद्ध भारत परिषद के सदस्य।
