
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कैथल (कृष्ण प्रजापति): : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक करनाल रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 28 जनवरी को कैथल के आरकेएम फार्म में आयोजित होने वाले इनेलो युवा सम्मेलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना और संगठनात्मक रणनीति को अंतिम रूप देना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं, ताकि सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा सम्मेलन पार्टी के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में इनेलो की मजबूती युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। जिला अध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ सम्मेलन की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कैथल जिला सम्मेलन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
जिला युवा अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पुजारी ने युवाओं से 28 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि यह सम्मेलन युवाओं की आवाज को मजबूती देगा और संगठन को नई गति प्रदान करेगा। बैठक के अंत में इनेलो के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर युवा सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन को मजबूत करने का भरोसा जताया। इस मौके पर युवा नेता अमनदीप माजरा, युवा जिला संयोजक मोनी बालू, जिला प्रवक्ता इंद्र पाई, हलका अध्यक्ष पुंडरी सुरजीत पबनावा, ईश्वर मैहला, जाट शिक्षा संस्थान के सचिव रश्मि ढुल, जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रघुबीर शिमला, किसान सैल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र राणा, लीगल सेल के अध्यक्ष शशी वालिया, ओबीसी ज़िलाध्यक्ष सोनू वर्मा, एससी सैल के ज़िलाध्यक्ष भूप सिंह नैना, व्यापार सैल के ज़िलाध्यक्ष परवीन चौधरी, जिला शहरी अध्यक्ष सतीश गर्ग, महिला सैल की ज़िलाध्यक्ष पूनम, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष नेपाल हाबडी, युवा हल्का अध्यक्ष कलायत काला प्योदा, युवा हल्का कैथल अध्यक्ष बलजीत मानस, युवा अध्यक्ष चीका नवदीप सीड़ा, युवा अध्यक्ष पुंडरी भूप सिंह करोड़ा, हलका अध्यक्ष कैथल महाबीर, हलका कलायत रोहित कुंडू, हलका अध्यक्ष पुंडरी बलकार व अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे।
