दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) रूट पर चलेगी और 958 किलोमीटर की दूरी महज 14 घंटे में तय करेगी। स्वदेशी तकनीक से निर्मित यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन की गई है। 16 कोच वाली इस ट्रेन में 823 यात्रियों के सफर की सुविधा होगी। इसके शुरू होने से पूर्वी भारत की रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

