दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
शिवालिक की पहाड़ियों में, आगे जंगल में समय-समय पर तेंदूए देखे जाते हैं । देखा गया है कि यह कई बार भोजन की तलाश में आबादी की ओर भी निकल जाते हैं। पिंजौर क्षेत्र में अमरावती टाउनशिप के आसपास भी तेंदूए आते-जाते रहे हैं ।
पिछले दिनों कौशल्या नदी में एक तेंदुए का बच्चा मां से बिछुड गया जिसे वन विभाग को सुपुर्द किया गया था। कई वर्ष पहले एक तेंदुआ जंगल से चलकर पंचकूला के किसी सेक्टर की कोठी में आज घुसा था जिसे बाद में पड़कर जंगल में छोड़ा गया। आज फिर शनिवार दोपहर को पंचकूला में एक तेंदुआ दीवारें फांदते दिखा, बता दे की इस मामले में ड्रोन कैमरे का एक वीडियो सामने आया है।लोगों को घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। यह तेंदुआ पंचकूला सेक्टर 6 की कोठी नंबर 252 में देखा गया है। तेंदुए की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार दोपहर को तेंदुआ सेक्टर-6 की कोठी नंबर 252 में दिखाई दिया। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

