
image साभार ।
गौरव राज पुरोहित
मुम्बई।
पाकिस्तान का माफिया डॉन शहजाद भट्टी ने हाल ही में एक नया वीडियो जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई पर हमला बोला है। इस वीडियो में डॉन शहजाद भट्टी ने लॉरेंस विश्नोई को देश का गद्दार बताया है और कहा है कि उसने लॉरेंस विश्नोई से बदला लेने के लिए हमला करवाया शहजाद भट्टी ने कहा कि उसका भारत सरकार या एजेंसियों से कोई मसला नहीं है, बल्कि केवल लॉरेंस विश्नोई से मसला है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने आरोप लगाया कि लॉरेंस विश्नोई ने पाकिस्तान पर बुरी नजर रखी और दहशत फैलाने के लिए पैसे भेजे। उसने कहा कि अगर लॉरेंस विश्नोई ऐसा फिर करेगा तो दोगुना-तिगुना जवाब देगा शहजाद भट्टी ने लॉरेंस विश्नोई के ऊपर अपने भाई अनमोल विश्नोई को बचाने के लिए एफबीआई से मिलीभगत करने और भारत की जानकारी देने का भी आरोप लगाया। साथ ही भट्टी ने धमकी दी है कि वह सीधे लॉरेंस विश्नोई से निपटेगा और उसे मारने के लिए तैयार है। शहजाद भट्टी ने स्पष्ट कहा कि लॉरेंस विश्नोई अपनी औकात में रहे और उसने गद्दारी की है, जिसके कारण उसका इस दुनिया में कोई हक नहीं। उसने दावा किया कि अगर लॉरेंस विश्नोई ने फिर से पाकिस्तान की तरफ कोई गलत नजर डाली तो तगड़ा जवाब दिया जाएगा। शहजाद भट्टी ने कहा कि उसने लॉरेंस विश्नोई को उसके अपने शहर में घुसकर जवाब दिया है और धमकी दी कि वह उसे या तो खुद मार देगा या उसे दे देगा जिसे वह मार सके। पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने हरियाणा के सिरसा जिले में महिला थाने पर ग्रेनेड फेंकने का दावा किया था। यह घटना 27-28 नवंबर 2025 की है, जब थाने के बाहर विस्फोटक फेंका गया और पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
