
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
शहर को पार्किग मुक्त कर झूठी वाहवाही लूटने की कवायदे
है भाजपा मेयर तथा नगर निगम की ! यह आरोप लगाते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला जिलाध्यक्ष शहरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि चोर भी यही, सिपाही भी यही यानि लगाने वाले भी भाजपा हटाने वाले भी भाजपा ! जब जनता ने पेड पार्किंग का विरोध किया था तब कोई सुनवाई नही की गई ! पेड पार्किंग केवल अपने चहेते ठेकेदार को आर्थिक लाभ देने के लिए लगाई गई थी ! नगर निगम का तो करोडों रूपया मार कर ठेकेदार भाग गया है ! अब किस से वसूलेंगे ? पैसा ना आने के जिम्मेदार अधिकारियों पर एफ आइ आर दर्ज होनी चाहिए! अब निगम चुनाव सिर पर आ गये हैं तो जनता को मूर्ख बनाने चल दिए !
मनोज अग्रवाल ने कहा कि जनता बेवकूफ़ नहीं बनेगी !
विधान सभा चुनाव परिणाम की तरह आने वाले निगम चुनाव में भाजपा के मेयर तथा पार्षदों को घर बिठाएगी!
