
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम 04 नवंबर । 2 सितंबर 2022 को पुलिस चौकी जमालपुर थाना बिलासपुर, की पुलिस टीम को एक व्यक्ति को गोली मारने व घायल व्यक्ति को मेदांता हॉस्पिटल भर्ती करने पर डॉ साहब द्वारा मृत घोषित करने के संबंध में प्राप्त हुई । सूचना पाकर पुलिस चौकी जमालपुर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम मेदांता हॉस्पिटल पहुंची, जहां मृत व्यक्ति का रुक्का प्राप्त किया व हॉस्पिटल में मौजूद मृतक के पिता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि इसका बेटा मृतक सुमित कुमार (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव भोड़ा कला, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) एक स्क्रैप व्यापारी था व उसका व्यापार काफी चल रहा था जिसकी वजह से गांव के कुछ लोग जलन रखते थे।
1 सितंबर 2022 को जब इसका बेटा व यह 02 बाईक पर वर्करों को खाना देने जा रहे थे। जब ये बिलासपुर पटौदी रोड गोपी के घर के पास पहुंचे तो हमारे ही गांव के 05- 06 लड़के 03 बाईक पर आए और इसके बेटे सुमित पर गोली चला दी और इसका बेटा बाईक गिर गया । जब इन्होंने शोर मचाया तो गोली मारने वाले 05- 06 लड़के भाग गए। इसने इसके बेटे सुमित को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया तब डॉ साहब ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में हत्या व शस्त्र अधिनियम की सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए हत्या को वारदात को अंजाम देने वाले 07 आरोपी 1.प्रहलाद उर्फ पिंटू, 2. जोगेंदर उर्फ कालू, 3.हरेंद्र उर्फ हनी, 4. मोहित, 5.बिट्टू, 6.अमित, 7. भूपेंद्र उर्फ भोलू सभी निवासी गांव बोहड़ाकला , को काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने उपरान्त अभियोग का अनुसन्धान गहनता से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सभी आवश्यक साक्ष्य व गवाह एकत्रित करके अदालत में पेश किए गए।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग के सम्बन्ध में माननीय अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट व पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर मंगलवार को एडिशनल सेशन जज, गुरुग्राम की माननीय अदालत ने फैसला सुनाते हुए उपरोक्त आरोपियों को दोषी करार दिया और उक्त आरोपी हरेंद्र उर्फ हनी, अमित, मोहित, बिट्टू, भूपेंद्र उर्फ भोलू, जोगेंद्र उर्फ कालू को धारा 302 के तहत उम्रकैद (कठोर कारावास) व 50 हजार रूपए जुर्माना, धारा 120 बी के तहत उम्रकैद व 50 हजार का जुर्माना व धारा 148 के तहत 03 वर्ष की कैद की सजा व 10 हजार रुपए का जुर्माना व 149 के तहत उम्रकैद व 50 हजार का जुर्माना तथा आरोपी प्रहलाद उर्फ पिंटू को धारा 302 के तहत उम्रकैद (कठोर कारावास) व 50 हजार रूपए जुर्माना, धारा 120बी के तहत उम्रकैद व 50 हजार का जुर्माना,धारा 148 के तहत 03 वर्ष की कैद की सजा व 10 हजार रुपए का जुर्माना व 149 के तहत उम्रकैद व 50 हजार का जुर्माना, शस्त्र अधिनिय की धारा 25-1B के तहत 05 वर्ष की कैद व 25 हजार रुपए का जुर्माना व शस्त्र अधिनियम की धारा 27(1) के तहत 07 वर्ष की कैद व 25 हजार रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई।
