गौरव राजपुरोहित
कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से फायरिंग की गई है. इससे पहले भी कपिल शर्मा के कैफे कैप्स कैफे पर दो बार फायरिंग हो चुकी है. आज की घटना के साथ कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है. कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है. कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो और गैंगस्टर कुलदीप सिद्दू नेपाली ने जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है. लारेंस गैंग ने पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज जो केप्स केफे में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी ज़िम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं. हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है. जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें. सोशल मीडिया पोस्ट पर आगे लिखा कि जो लोग अवैध काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें. जो भी बॉलीवुड में धर्म के ख़िलाफ़ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें — गोली कहीं से भी आ सकती है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. इस घटना के बाद कनाडा पुलिस जांच में जुटी है

