दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल एवं अन्य पदाधिकारियों ने पंचकुला के माता मनसा देवी मंदिर में हवन पूजन एवं आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
