
@ दक्ष दर्पण
लुधियाना, 28 अगस्त: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने लुधियाना, पंजाब में वित्तीय वर्ष 26 का अपना पहला रोड सेफ्टी कन्वेंशन आयोजित किया, जिसमें 200 स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल हुए। यह पहल HMSI की चल रही परियोजना माइंडसेट डेवलपमेंट फॉर आवर फ्यूचर जनरेशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही सुरक्षित सड़क आदतों का विकास करना है।
सम्मेलन में श्रीमती डिंपल मदान (जिला एजुकेशन अफ़सर – सेकेंडरी एजुकेशन), श्रीमती रविंदर कौर (जिला एजुकेशन अफ़सर – एलिमेंट्री एजुकेशन) और श्री प्रभु नागराज (ऑपरेटिंग अफ़सर, कॉरपोरेट अफ़ेयर्स, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया) मौजूद रहे।
सत्रों के दौरान शिक्षकों को बच्चों के सोच में बदलाव से जुड़ी जागरूकता मॉड्यूल से परिचित कराया गया। इन मॉड्यूल का उद्देश्य यह है कि शिक्षक विद्यार्थियों में सुरक्षित सड़क आदतें विकसित करने के तरीके सीख सकें। कार्यक्रम ने विद्यालयों को प्रेरित किया कि वे इन मॉड्यूल को अपनी पढ़ाई में शामिल करें और सड़क सुरक्षा का संदेश अपने विद्यार्थियों तक पहुँचाएँ। यह केवल एक बार का आयोजन नहीं है, बल्कि विद्यालयों के साथ लगातार जुड़ाव की शुरुआत है। एक विशेष पोर्टल के माध्यम से विद्यालय लगातार इन मॉड्यूल तक पहुँच सकते हैं और उनका उपयोग कर सकते हैं। सामग्री को नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा ताकि सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी लगातार मिलती रहे। विद्यालयों के पास यह सुविधा भी होगी कि वे सत्रों को सीधे प्रसारित कर सकें या उन्हें डाउनलोड कर लें। मॉड्यूल कई भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे ताकि हर विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार उनका उपयोग कर सके।
अब तक एचएमएसआई ने पूरे भारत में 14 सड़क सुरक्षा सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। इसके ज़रिए 1700 से अधिक विद्यालयों तक पहुँचा गया और 6.5 लाख से ज़्यादा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए, एचएमएसआई का लक्ष्य है कि इस वर्ष और अधिक विद्यालयों तथा समुदायों तक पहुँचा जाए। विद्यालय के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सीधे शामिल करके कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि सुरक्षा का संदेश कक्षा-कक्षों से निकलकर विद्यार्थियों के परिवारों और पूरी समाज तक पहुँचे।
एचएमएसआई के वैश्विक सुरक्षा संदेश ‘सेफ्टी फॉर एवरीवन’ से प्रेरित होकर, होंडा एक ज़िम्मेदार पीढ़ी तैयार करने पर केंद्रित है। शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय संस्थाओं के साथ निरंतर सहयोग के माध्यम से कंपनी अपने इस संकल्प को और मजबूत बना रही है कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सभी की साझी ज़िम्मेदारी है और इसे आने वाली पीढ़ियों की जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सके।
