
सिद्धांत वैष्णव
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जहाजपुर
जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री गोपीचंद मीणा जी ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश की है।
उनके अथक प्रयासों और जनकल्याण की भावना के चलते स्व. दिलखुश मीणा जी के पिता श्री मदन लाल मीणा जी को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की गई है।
यह निर्णय न केवल संबंधित परिवार के लिए राहत का कारण बना है, बल्कि यह साबित करता है कि जब जनप्रतिनिधि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं तो प्रशासनिक व्यवस्था भी जनहित में सकारात्मक कदम उठाती है।
जहाजपुर की जनता ने विधायक गोपीचंद मीणा जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके इस प्रयास का स्वागत किया है।
