
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कवि नगर (यूपी) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कविनगर में तैनात महिला दरोगा रिचा शर्मा की सड़क हादसे में देर रात मौत हो गई। वह साल 2023 बैच की महिला दरोगा थीं और कानपुर की रहने वाली थीं। उनकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। वह देर रात ड्यूटी खत्म करके स्कूटी से जा रही थीं कि सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में वह एक कार से टकरा गई, हेल्मेट के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट लगी।
इसके बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला दरोगा की मौत को बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
महिला दरोगा रिचा शर्मा की तैनाती कविनगर थाने के शास्त्री नगर चौकी पर थी. रात में ड्यूटी के बाद वह स्कूटी से वापस अपने आवास पर लौट रही थी। इसी दौरान कार्ट चौक पर दुर्घटना हो गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
सिर में आई गंभीर चोट
जानकारी के मुताबिक महिला दरोगा गाजियाबाद में अकेली रहती थीं. रात में ड्यूटी से रूम पर जाते समय उनके सामने अचानक कुत्ता आ गया, उन्होंने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया और स्कूटी को दुसरी और मौड दिया. तभी अचानक सामने से कार आ गई और कार ने उन्हें टक्कर मार दी. सिर में हलमेट लगाये होने के बावजूद महिला दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई. बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहुंचते ही उनकी मौत हो गई. जिस थाने में रिचा शर्मा की तैनाती थी उस थाने में दो और अन्य महिला दरोगा भी तैनात हैं. महिला दरोगा रिचा शर्मा ने मेरठ में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग की थी.
