दक्ष दर्पण चण्डीगढ़।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। वीरभद्र सिंह के पुत्र और हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं…..
उनकी शादी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी। विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है। विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी सुदर्शना कुमारी से 8 मार्च 2019 को हुई थी। सुदर्शना राजस्थान में राजसमंद की आमेट रियासत से संबंध रखती हैं। मनमुटाव के चलते
दोनों का करीब दो महीने पहले तलाक
हो गया था। इस तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया। ..

