
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
चण्डीगढ़।
जिला पानीपत बार एसोसिएशन द्वारा आज 2 अगस्त को A 2 S एकेडमी शोदापुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धा में दो उम्र वर्ग में भाग लिया। इस आयोजन में पानीपत के जाने-माने समाजसेवी आर्य सुरेश मलिक चार ट्रॉफी जीतने में सफल रहे।

अलग-अलग स्पर्धाओं का मौके पर उपस्थित प्रतिभागी खिलाड़ियों का ड्रा निकालकर मुकाबला करवाया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पानीपत पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा रिबन काटकर किया गया । प्रतियोगिता का समापन पुलिस उपाधीक्षक आदरणीय श्री सतीश वत्स द्वारा किया गया। अतिथिगण का स्वागत बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों प्रधान श्री सुरेंद्र दूहन , सचिव संदीप शांडिल्य , सह सचिव यमन बठला व कोषाध्यक्ष राकेश अहलावत ने पुष्प गुच्छ देकर किया ।

रेफरी के तौर पर a2s अकादमी के संचालक अजय अहलावत , विकास व श्वेता ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।
अलग-अलग स्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ियों का अतिथियों, एसोसिएशन के पदाधिकारियों व बार के सदस्यों द्वारा तालियां बजाकर अभिनंदन व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट आर्य सुरेश मलिक रहे जिन्होंने चार स्पर्धाओं में भाग लिया जिनमें से तीन में स्वर्ण पदक व एक में रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता की अलग-अलग स्पर्धा में विजेताओं का वर्णन निम्नलिखित है।
40 वर्ष आयु वर्ग
(सिंगल्स)
विजेता :रमन मिग्लानी
रनर अप :वैभव देशवाल ।
(डबल्स)
विजेता :रमन मिगलानी ,वैभव देशवाल।
(मिक्स डबल्स)
विजेता: रमन, मिगलानी व पलक
रनर अप: आर्य सुरेश मलिक व चंचल।
महिला वर्ग विजेता: चंचल
रनर अप :पलक
40 प्लस वर्ग
सिंगल्स
विजेता :आर्य सुरेश मलिक
रनर अप : रवि आर्य
डबल्स
विजेता आर्य सुरेश मलिक व रवि आर्य
रनर अप: सुरेंद्र कादयान व अनिल।
मिक्स डबल डबल
विजेता
आर्य सुरेश मलिक व चंचल।

