दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लाडवा 2 अगस्त (मानव गर्ग): लाडवा के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री सरस्वती सत्संग सभा एवं जय भारत कला मंच लाडवा के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त से 7 अगस्त तक 6 दिवसीय शिव कथा का भव्य आयोजन आरंभ हुआ। सरस्वती सत्संग सभा के प्रधान गोपीचंद रहेजा ने बताया कि यह कथा 6 दिनों तक चलेगी और समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा वही कथा वाचक कथा वाचन का सौभाग्य परम पूज्या संत देवी सुदीक्षा जी सरस्वती को प्राप्त हुआ।
कथा के पहले दिन देवी जी ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह प्रसंग को सुंदर भक्ति भाव से वर्णित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मैना माता ने शिव जी के भस्मधारी रूप को देखकर उन्हें साधारण योगी समझकर अस्वीकार किया, किंतु नारद मुनि के समझाने पर उन्हें शिवजी के वास्तविक स्वरूप का ज्ञान हुआ। इस प्रसंग के माध्यम से देवी जी ने जीवन में साथ निभाने वालों को कभी न त्यागने का संदेश दिया। कथा के दौरान देवी जी ने एक भावपूर्ण शिव भजन भी सुनाया , जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। देवताओं द्वारा आग्रह करने पर भी जब शिवजी ने अपने गणों का त्याग नहीं किया, उसी भाव को देवी जी ने आज के पारिवारिक जीवन से जोड़ते हुए कहा कि परिवार और समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने सागर मंथन का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान शिव ने विषपान कर जनकल्याण का कार्य किया और अन्य अमूल्य वस्तुएं देवताओं में बांट दीं। यह प्रसंग जनसेवा की प्रेरणा देता है कि व्यक्ति को अपने निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। सभा के प्रधान गोपी चंद रहेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा परंपरा संत रामानंद सरस्वती (नकुड़ वाले महाराज जी) द्वारा सन 1960 में आरंभ की गई थी, जो आज भी निरंतर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो रही है। उन्होंने लाडवा नगरवासियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कथा में बढ़-चढक़र भाग लिया। इससे पूर्व संत देवी सुदीक्षा जी महाराज ने प्राचीन हनुमान मंदिर पर पहुंचकर बजरंगबली के चरणों में शीश झुकाया वह वही सभी देवी देवताओं के प्रतिमाओं को भी प्रणाम किया और सभा की ओर से उनका बंद बजे के साथ स्वागत किया गया श्रावण मास की इस कथा श्रृंखला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे प्राचीन हनुमान मंदिर भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, प्रदीप गर्ग, सुनील गर्ग, रोहित आनंद, नरेश कुमार, सुभाष बंसल, सोमप्रकाश शर्मा, पंकज, दर्शन प्रजापत, अश्चनि गौसाई, शीशपाल, धर्मपाल, राकेश खुराना, विनोद गर्ग, सतपाल धीमान सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

लाडवा के प्राचीन हनुमान मंदिर में देवी जी का स्वागत करते समिति पदाधिकारी व सदस्य।
