फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पटौदी। 7 जुलाई को एक व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी हेली मंडी की पुलिस को एक लिखित शिकायत किसी अज्ञात द्वारा गांव शेरपुर में इसकी पुश्तैनी हवेली से पीतल का सामान चोरी करके ले जाने सम्बन्ध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर थाना पटौदी गुरुग्राम मे संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
गुरुग्राम की पुलिस जोन मानेसर के पुलिस थाना पटौदी की पुलिस चौकी हेली मंडी में बतौर अनुसंधान अधिकारी तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने उक्त अभियोग में तत्पर कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को शुक्रवार को गांव जाटौली, से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान ब्रजेश निवासी गांव मनकरा, पोस्ट गूगई, थाना मीरगंज, जिला बरेली, उत्तर-प्रदेश वर्तमान हाल निवासी गांव जाटौली, गुरुग्राम के रूप मे हुई।
आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह जाटौली में कबाड़े की दुकान चलाता है और उपरोक्त अभियोग में चोरी हुआ पीतल का सामान इसने एक व्यक्ति से 3500 रुपए में खरीदा था।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से उपरोक्त अभियोग में चोरी हुए पीतल का सामान बरामद किया गया है।
