
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सोनीपत।
मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर एम डी डी ऑफ़ इंडिया की पहल पर सोनीपत में हुए एक कार्यक्रम में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख हितधारक एक साथ आए। इस कार्यक्रम में CWC; DCPU-; AHTU -; GRP , RPF और MDD ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और एक सुर से स्वीकार किया कि बाल दुर्व्यापार यानी बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों व विभागों को साथ मिलकर कार्रवाई करने की सख्त जरूरत है ताकि ट्रैफिकिंग गिरोहों में कानून का भय पैदा हो सके।

मुख्य वक्ता डॉ राज सिंह सांगवान ने बताया कि एम डी डी ऑफ़ इंडिया, देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है और सोनीपत में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। जेआरसी बाल श्रम, बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल विवाह और बाल यौन शोषण के शिकार बच्चों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

डॉ ऋतु गिल ने बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने आने वाली वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह माना कि मौजूदा कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संवेदनशील तबकों को ट्रैफिकिंग गिरोहों और उनके कामकाज के तरीकों के बारे में संवेदनशील बनाना और सभी एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना तत्काल जरूरी है, ताकि मुक्त कराए गए बच्चों के लिए तय समयसीमा में न्याय और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

एम डी डी ऑफ़ इंडिया ने पिछले वर्ष के दौरान 2416 बच्चों को बाल श्रम, ट्रैफिकिंग और बाल विवाह से बचाया है। संगठन ने यह रेखांकित किया कि बच्चों की ट्रैफिकिंग केवल बाल मजदूरी या मुनाफे के लिए यौन शोषण तक ही सीमित नहीं है। बहुत से बच्चे, खास तौर से लड़कियां, जबरन विवाह के लिए भी ट्रैफिकिंग का शिकार बनती हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में कम ही चर्चा की जाती है और रोकथाम के उपायों पर भी ज्यादा बात नहीं होती।
बताते चलें कि जुलाई में एम डी डी ऑफ़ इंडिया ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर बच्चों की ट्रैफिकिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया। चूंकि ट्रैफिकिंग गिरोह अक्सर बच्चों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए रेल मार्ग का उपयोग करते हैं, इसलिए इस अभियान का फोकस यात्रियों, रेल कर्मियों, विक्रेताओं, दुकानदारों और कुलियों को बाल तस्करी के संकेतों की पहचान करने और संदिग्ध मामलों की सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करने के लिए संवेदनशील बनाना था।

बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी हितधारकों के बीच तालमेल व समन्वय की अहमियत और जिला प्रशासन के सहयोग को रेखांकित करते हुए एम डी डी ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी श्री सुरिंदर सिंह मान जी ने कहा, “अगर बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकना है तो कानूनी कार्रवाई जरूरी है। बाल दुर्व्यापारियों को जब शीघ्र और सख्त सजा मिलेगी, तभी हम उनमें कानून का भय पैदा कर पाएंगे और यह भय ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए सबसे असरदार उपाय साबित होगा।
स्टेशन अधीक्षक सुनील खत्री ने बताया कि रोकथाम अभियानों की सफलता के लिए जिले में मजबूत प्रशासनिक समन्वय और समयबद्ध कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। इस तरह से काम कर हम न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा बल्कि उन ट्रैफिकिंग गिरोहों के नेटवर्क का भी खात्मा कर सकेंगे जो बच्चों का शिकार करते हैं।”
श्री विजयपाल SHO जीआरपी ने बताया कि
बाल तस्करी की पहचान कैसे करें:
- बच्चा किसी वयस्क के साथ डरा-सहमा हो या बात करने में असहज हो।
- बच्चे के पास यात्रा दस्तावेज या टिकट न हो, और वह गंतव्य की जानकारी न दे पा रहा हो।
- बच्चा लगातार यात्रा कर रहा हो लेकिन शिक्षा या परिवार के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा।
- बच्चा गंदे कपड़ों में, थका हुआ या घायल हो सकता है।
- बच्चा जबरन मजदूरी या भीख मांगने में लगा हो।
- कोई वयस्क बच्चों के झुंड को नियंत्रित कर रहा हो और उन्हें बोलने न दे रहा हो।
बाल तस्करी की रिपोर्ट कहां करें:
1098 – चाइल्डलाइन (24×7 निशुल्क हेल्पलाइन)
112 – इमरजेंसी पुलिस सहायता
रेलवे हेल्पलाइन – 139
स्थानीय पुलिस थाना या बाल कल्याण समिति (CWC)
DCPO कार्यालय, जिला बाल संरक्षण इकाई
पत्रकार संदीप लाकड़ा द्वारा
बाल तस्करी के विरुद्ध शपथ दिलाई गई ।
“मैं, भारत का एक जिम्मेदार नागरिक, यह शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं किसी भी प्रकार की बाल तस्करी, शोषण, बाल श्रम या बाल विवाह का समर्थन नहीं करूँगा/करूँगी। मैं बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के लिए सदैव सजग रहूँगा/रहूँगी। यदि मुझे किसी भी प्रकार की तस्करी या शोषण की जानकारी मिलेगी, तो मैं तुरंत संबंधित प्राधिकरणों को सूचित करूँगा/करूँगी। आइए, हम मिलकर एक बाल तस्करी मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ाएं।”
इस मौके पर डॉ ऋतु गिल जिला बाल संरक्षण अधिकारी , स्टेशन मास्टर अनिल खतरी , डॉ राज सिंह सांगवान पूर्व चेयरमैन CWC व जिला संयोजक एम डी डी ऑफ इंडिया , श्री विजयपाल एस एच ओ GRP , सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट , उपासना , सुनीता , सरिता , विकास दहिया , सन्दीप लाकड़ा
