
प्रोफेसर शंभू दयाल शर्मा।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कुरुक्षेत्र(वैष्णवी)।पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय को झटका देते हुए प्रोफेसर शंभू दयाल शर्मा की पदोन्नति रोकने के निर्णय पर राहत देते हुए रोक लगाई है। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय को 19 सितंबर तक इस मामले में जवाब देने का समय दिया है।
आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्रोफेसर शंभू दयाल शर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पदोन्नति रोकने पर याचिका लगाई थी। याचिकाकर्ता की दलीलों को सुनने के बाद इस मामले में सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया। हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय शिक्षण संकाय भर्ती एवं सेवा शर्तें नियम 2024 में कोई अपीलीय प्राधिकारी का प्रावधान न होने की बात पर प्रतिवादी ने हरियाणा सिविल सेवा नियम-2016 के तहत अपील दायर करने का हवाला दिया। प्रोफेसर शंभू दयाल शर्मा ने कहा कि उनके अधिकारों की अनदेखी की वजह से उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इस मामले में उनके साथ अनदेखी हुई है। भेदभाव करके उनके प्रमोशन को रोका गया है। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने कुलसचिव प्रोफेसर ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अगली तारीख पर हाईकोर्ट में अपना पक्ष मजबूती के साथ रखा जाएगा।

