
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा । मुंबई
मेरठ की युवती को अगवा कर धर्मपरिवर्तन के मामले में छह साल बाद सिविल लाइन पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है। युवती के परिजनों ने एसएसपी आफिस पर हंगामा किया और अनहोनी की आशंका जताते हुए लड़की के बरामदगी की गुहार लगाई।
इसके बाद छांगुर बाबा के साथी बदर अख्तर सिद्दीकी और उनके पिता महमूद अख्तर के खिलाफ अगवा कर धर्मांतरण कराने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। आत्मनिर्भर और कॉर्पोरेट माहौल में काम करने वाली लड़की इस धर्मांतरण गैंग का शिकार बन गई सिविल लाइन क्षेत्र निवासी यह युवती नोएडा के एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में एचआर के पद पर कार्यरत थी और परिवार की उम्मीदों का सहारा थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन उनकी जिंदगी ने तब करवट ली जब वह किदवई नगर इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी के संपर्क में आई। परिवार को भनक भी नहीं लगी कि उनकी बेटी एक ऐसे जाल में फंस रही है, जिससे वो अब तक नहीं निकल सकी है। सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवक अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसकी बहन की मुलाकात किदवई नगर इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी एलआईसी एजेंट महमूद अख्तर सिद्दीकी से हुई थी। युवती के कागजात भी बीमा कराने के लिए महमूद अख्तर सिद्दीकी ने लिए थे। इसके बाद से युवती के पास महमूद अख्तर सिद्दीकी के बेटे बदर अख्तर सिद्दीकी के कॉल आने शुरू हो गए। वह खुद को जिम ट्रेनर बताता था। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बदर ने युवती के परिवार की मर्जी के खिलाफ निकाह कर लिया था। मई 2019 में युवती का कॉल मां के पास आया। उसने बदर द्वारा मारपीट करने की बात परिजनों को बताई। आरोपी युवती को जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। बदर ने युवती के सिर पर कांच की बोतल से भी हमला किया था, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसकी फोटो युवती ने अपनी मां के व्हाट्सएप पर भी भेजी थी। मां ने फोन में सभी बातें रिकाॅर्ड की थीं। 22 दिसंबर 2019 को युवती के घर दो युवक आए, जिन्होंने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी से बताया उन्होंने बताया कि बेटी ने एलईडी और आईफोन फाइनेंस पर लिया है, लेकिन उसकी किश्त नहीं चुकता की जा रही है। पता नोएडा का बताया गया था। वहां पर युवती नहीं रहती है। वर्ष 2019 में सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के पीआई अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो परिजनों की उम्मीद टूट गई थी। उन्होंने बताया कि बेटी ने एलईडी और आईफोन फाइनेंस पर लिया है, लेकिन उसकी किश्त नहीं चुकता की जा रही है। पता संजय नगर निवासी युवक ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को बताया कि वर्ष 2009 में मेरठ के एक काॅल सेंटर में उनकी बहन नौकरी करने के दौरान महमूद अख्तर सिद्दीकी और उसके बेटे बदर अख्तर सिद्दीकी के संपर्क में आई थी। इसके बाद उनकी बहन दिल्ली हाईवे स्थित एक मेडिकल काॅलेज में नौकरी करने लगी, यहां भी वह बदर उसके संपर्क में रहा। वर्ष 2015 में उनकी बहन नोएडा के एक मीडिया ग्रुप में एचआर के पद पर नौकरी कर रही थी। आरोप है कि वहीं पर बदर ने उनकी बहन का अपहरण किया और धर्मांतरण कर निकाह किया बलरामपुर में छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद बदर अख्तर सिद्दीकी चर्चाओं में आया। वह छांगुर बाबा गिरोह के लिए युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण करा रहा था। उसके खिलाफ भूनी गांव की युवती को अगवा करने के दो मुकदमे 2019 में सरूरपुर थाने में दर्ज हैं। उस युवती के परिजन भी बेटी की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। तत्कालीन पीआई सिविल लाइन अब्दुर रहमान की रिपोर्ट गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को भेजी गई है। आरोपी पिता पुत्र की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गईं हैं। उसका पासपोर्ट भी निरस्त कराया गया है।
