
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले बाबू मोहिब मलिक आज संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में एक सशक्त और प्रेरणादायक नेतृत्व का प्रतीक बन चुके हैं। अपनी बेबाक आवाज़, निष्पक्ष सोच और संगठन के प्रति निष्ठा के चलते उन्होंने न सिर्फ संगठन की ताकत को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी, बल्कि पत्रकारों के हक़ की लड़ाई को नई दिशा भी दी है बाबू मोहिब मलिक हमेशा पत्रकारों की समस्याओं को उजागर करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को बुलंद आवाज में उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी वाणी में नेतृत्व की शक्ति है और कलम में समाज परिवर्तन की आग संयुक्त पत्रकार महासभा के मंच से उन्होंने कई बार सरकार और प्रशासन के सामने पत्रकारों के हितों के मुद्दे मजबूती से रखे हैं, जिससे संगठन को नया सम्मान और पहचान मिली है। वह ना केवल संगठन की नीतियों को समाज तक पहुंचाते हैं, बल्कि पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को भी लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं
आज बाबू मोहिब मलिक का नाम पत्रकारिता जगत में निडरता, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल बन गया है। उनका उद्देश्य केवल प्रेस की आज़ादी की रक्षा करना नहीं, बल्कि पत्रकारों को एक सशक्त और सम्मानजनक पहचान दिलाना है
संयुक्त पत्रकार महासभा को गर्व है ऐसे प्रवक्ता पर, जो शब्दों से नहीं, अपने कर्मों से पत्रकारिता की आत्मा को जीवित रखे हुए हैं।
