दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
सांसद और कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला लगातार सरकार की कार्यशैली उसकी गलतियों कमजोरियों अनियमितताओं को जनता के समक्ष लाने की मुहिम योजनाबद्ध और नियमित तरीके से चलाए हुए हैं।वह हर बार बाकायदा विडियो के माध्यम से अपनी बात कहते हैं।आज भी उन्होंने एक वीडियो जारी की है।उन्होंने एक बार फिर कहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस की 5,600 सहित कुल 8,653 ग्रुप C की नौकरियां वापस ली। विधानसभा की घोषणा से तीन घंटे पहले 14 अगस्त, 2024 को श्री नायब सैनी ने ये नौकरियां निकाली, बड़े बड़े सब्जबाग दिखाए, ये तक कहा कि जब तक ये नौकरी नहीं लगेंगी, CM की शपथ नहीं लूंगा, पर सब झूठ का गुब्बारा निकला । अब नायब सैनी जी कहकहे लगाते हैं, चुटकले सुनाते हैं, हेलीकॉप्टर का आनंद लेते जाते हैं और युवा भविष्य को लेकर दर दर की ठौकरें खाते हैं । जो नौकरी वापस ली, उनमें हरियाणा पुलिस की 5,666 नौकरी, स्टेनोग्राफर की 1,838 नौकरी, ड्राफ्ट्समैन/असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन की 535 नौकरी, ऑटो डीजल मैकेनिक की 319 नौकरी, फिटर/प्रेस मैकेनिक की 180 नौकरी आदि थी । ये नौकरी तो आठ महीने बाद वापस ले ली पर फिर फारेस्ट रेंजर/डिप्टी रेंजर की 63 नौकरी तो वापस नहीं ली, जिनकी एडवर्टिजमेंट भी 9/2024 व 11/2024 थी । सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट की 69 नौकरी तो वापस नहीं ली, जिनकी एडवर्टिजमेंट भी 08/2024 थी, जबकि जो 8,653 नौकरी वापस ली गई हैं, उनकी एडवर्टिजमेंट भी 8/2024, 9/2024, 10/2024, 11/2024, 14/2024 है । ऐसा क्यों? ऐसे ही “सोशियो इकोनॉमिक नंबर” की दुहाई दे खट्टर-नायब सैनी जी की जोड़ी ने युवाओं को खूब भटकाया, वोट ली और आख़िर में सब कुछ अदालत से ख़ारिज हो गया और बच्चों की नौकरी अधर में लटकी हैं । 2024 के चुनाव से ठीक पहले एचकेआरएन, यानी कौशल निगम से 50,000 नौकरी लगा खूब वोट बटौरी और अब चुनाव के बाद 4,000 एचकेआरएन के युवाओं को बर्खास्त कर दिया और बाकी के ऊपर तलवार लटका रखी है । हरियाणा के युवाओं, अब आपको भाजपा और श्री नायब सैनी के छल की “झूठी फिल्म” के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़नी पड़ेगी, हर भाजपा के विधायक-सांसद तथा स्वयंभू नेता से जबाब माँगना पड़ेगा। यही वक्त की माँग है ।
