दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवानी के कांफ्रेंस हाल में पुलिस विभाग में सेवा पुर्ण कर चुके 05 पुलिस अधिकारियों की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिला निरीक्षक कमलेश ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी ने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी, श्री मनबीर सिंह आईपीएस ने बताया की इंस्पेक्टर रणबीर सिंह, निरीक्षक करण सिंह, उप निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह व मुख्य सिपाही अमरजीत को उनके विभाग के प्रति लगन, मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी सेवाएं विभाग को समर्पित करते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है। इनका कार्यकाल अति सराहनिय रहा है इसलिए ये बधाई के पात्र है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारी को स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया व उनके शेष बचे जीवन के लिए उनको शुभकामनाएं दी गई। पुलिस विभाग के द्वारा भविष्य में हर प्रकार की सहायता के लिए आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आर्यन चौधरी, जिला पुलिस के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व सेवा निवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारी के परिवारजन उपस्थित रहे।

