
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
नई दिल्ली।
इसी वर्ष बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं । बिहार न केवल जाति पाति आधारित राजनीति के लिए विख्यात है बल्कि इस प्रदेश ने अत्यंत निर्धन परिवार में जन्मे स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जैसे ईमानदार और विचारशील नेता दो दो बार मुख्यमंत्री भी बने हैं। यहां महिला के रूप में राबड़ी देवी भी मुख्यमंत्री बनी, नीतीश कुमार ने सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का रिकॉर्ड बनाया तो उन्होंने एक बार जीतन राम मांझी जैसे डमी मुख्यमंत्री बनाकर भी अपना काम निकाला। बिहार ने देश को कई रेल मंत्री दिए हैं इनमें ललित प्रसाद मिश्रा,लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं। 1950 में अस्तित्व में आए बिहार में अभी तक नौ बार राष्ट्रपति शासन भी रहा है। बिहार ऐसा प्रदेश है जिसमें राजनीति में ऐसे लोग भी आए जिनका शौक कुछ और था। आरजेडी के नेता और अब मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव कभी क्रिकेट में ही अपना भविष्य तलाश किया करते थे ।वह आईपीएल में भी दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे हैं ।श्री यादव इस बात को अपनी उपलब्धि के रूप में भी प्रस्तुत करते रहते हैं कि विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेल चुके हैं। पैर में किसी चोट की वजह से तेजस्वी को क्रिकेट छोड़नी पड़ी और बाद में वे राजनीति में आए। चुनाव लड़ा जीता और उपमुख्यमंत्री बने। अब आगामी चुनाव में जीत के दावे कर रहे हैं और अपनी पार्टी के सीएम चेहरे हैं। उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव अपना भविष्य एविएशन में तलाश रहे थे उन्होंने बिहार में ही एविएशन का कोर्स किया और पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया परंतु बाद में वह भी राजनीति में आ गए अब भी विधायक हैं।
स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र पासवान सिने जगत में भी भाग्य आजमा चुके हैं इससे पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की थी फिल्मों में कामयाब नहीं हो पाए पहली फिल्म में कंगना राणावत उनकी हीरोइन थी इस फिल्म में कई बड़े-बड़े कलाकार थे परंतु फिल्म फेल हो गई ।बाद में पासवान भी राजनीति में ही आ गए। अब वह रामविलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी बन गए हैं। बिहार के आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका विशेष ख्याल रखते हैं। बिहार की राजनीति में पुलिस का प्रत्यक्ष परोक्ष हस्तक्षेप ना हो ,यह कैसे संभव है ।शिवदीप लिंडे ऐसे आईपीएस अधिकारी हैं जो अब नौकरी छोड़कर राजनीति में भाग्य आजमाने जा रहे हैं
वे बेसिकली महाराष्ट्र के रहने वाले हैं लेकिन बिहार में सिंघम के रूप में जाने जाते हैं कई जिलों में पुलिस अधीक्षक रहे हैं । 2006 बैच के लिंडे आगामी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
पीके पीके मतलब प्रशांत किशोर मूल रूप से किसी राजनीतिक परिवार से नहीं है वह विदेशों में नौकरी कर चुके हैं और उन्होंने स्वदेश लौटकर राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में काम किया।
2014 में रणनीतिक तरीकों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।उन्होंने नीतीश कुमार के लिए भी काम किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के लिए भी बाद में वह नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हो गए थे परंतु बहुत दिन नहीं टिक पाए ।
पहले सूरज यात्रा शुरू की अब सूराज पार्टी का गठन कर लिया ।
चुनाव की तैयारी में है
अब नई यह है कि भारतीय जनता पार्टी बिहार को भी पंजाब की तरह एक पॉलिटिकल लैबोरेट्री की तरह देखती है ।इस बार अपने दम पर सरकार बनाने की कोशिश में है ।पार्टी ने सभी 243 विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है
जरूरत पड़ने पर मौजूदा विधायकों की टिकट भी काटने की तैयारी में बताई गई है । पार्टी बिहार में सरकार बनाने की कोशिश में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। दिल्ली की तरह बिहार की बागडोर भी गृहमंत्री अमित शाह को सौंप दी गई है। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि बिहार का विधानसभा चुनाव बहुत ही रोचक होने जा रहा है ।इस बार का बिहार का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव और भारतीय जनता पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
