
धर्मपाल वर्मा
@ दक्ष दर्पण
चण्डीगढ़।
हालात बता रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस का कलेवर बदलने जा रहा है। पार्टी के नेता संगठन खड़ा करने और नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना ही नहीं चुके है बल्कि कौन-कौन क्या-क्या बनेंगे, यह भी मोटे तौर पर तय कर लिया गया है। नई बात यह है कि पार्टी ने जहां पहले दो बार अपने पुराने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के बेटे या बेटी को भी उनकी तरह प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया ऐसा ही तीसरी बार फिर होने जा रहा है ।
जहां स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह के पुत्र भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी दलबीर सिंह की बेटी कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष बनाया गया अब ऐसी परिस्थितियां नजर आ रही है कि पार्टी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला के पुत्र राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का नीतिगत फैसला लेने जा रही है। सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट के किसी विधायक को बनाया जा सकता है लेकिन सूत्र दावा कर रहे हैं कि इस मामले में भी पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर अब विचार करने वाली नहीं है। श्री हुड्डा अपने पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को अध्यक्ष बनवाने की मांग को भी शायद नहीं मनवा पाएंगे उन्हें आगे कभी इसी पद पर समायोजित करने का आश्वासन तो दिया जा सकता है लेकिन पार्टी रणदीप फर्स्ट के विचार पर अडिग बताई गई है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला पिछले लंबे समय से हरियाणा की सरकार, भारतीय जनता पार्टी और पूर्व तथा मौजूदा मुख्यमंत्री के खिलाफ आक्रामक और निर्णायक लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं उसके भी पार्टी की नजर में बड़े मायने हैं। कांग्रेस में इस विचार के नेता भी हैं जो यह समझते हैं कि रणदीप सूर्य वाला के आगे आने से इंडियन नेशनल लोकदल और जेजेपी की प्रभाव को कुंद किया जा सकता है। रणदीप सुरजेवाला को इसलिए भी अध्यक्ष बनाया जा सकता है कि पार्टी लगातार चार बार दलित को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अपने खास फॉर्मूले को बदलना चाहती है।
पार्टी के पास भूपेंद्र हुड्डा के बाद पार्टी कैडर का कोई बड़ा जाट नेता है तो वह रणदीप सिंह सुरजेवाला ही है। रंडी सुरजेवाला गैर जाटों में स्वीकार्य जाट नेता है।।
पिछले दिनों राजस्थान के बाड़मेर में कांग्रेस की एक बड़ी रैली में दिल्ली से विमान में राहुल गांधी के साथ जो बड़े नेता गए उनमें रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल थे। इस समय की राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला की जो बॉडी लैंग्वेज है वह यह संदेश दे रही है कि रणदीप सिंह सुरजेवाला को हरियाणा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज सांसद और महासचिव कुमारी शैलजा चौधरी वीरेंद्र सिंह भी शायद रणदीप सिंह सुरजेवाला की ताजपोशी में सकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि कुछ लोग अब भी यह दावा कर रहे हैं कि कुमारी शैलजा एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी जता रही हैं लेकिन कुमारी शैलजा का ऐसा बयान सामने नहीं आया है। कुछ लोग तो यह मानकर भी चल रहे हैं कि युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अब अंबाला के विधायक चौधरी निर्मल सिंह भी इस फैसले का कई कारणों से विरोध नहीं कर पाएंगे।
पार्टी पूर्व सांसद और उचाना से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके चौधरी वीरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना पर काम कर रही बताई गई है। इस फेरबदल और समायोजन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के एक विधायक कुलदीप वत्स को भी कोई पोलिटिकल स्टेटस मिल सकता है।
पार्टी पहले प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करेगी जिला अध्यक्ष और पार्टी का संगठन बनाने का काम बाद में किया जाएगा।
यह प्रक्रिया भी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के बहुत काम आ सकती है।रणदीप सिंह सुरजेवाला के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस छोड़कर गए कई पुराने नेता फिर से घर वापसी कर सकते हैं, ऐसा माना जा रहा है।
राहुल गांधी अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कोई जिम्मेदारी देने के मूड में इसलिए नहीं है कि वह इस बात को मन मस्तिष्क में रखकर चल रहे हैं कि चुनाव से पहले कोर कमेटी की मीटिंग में गठित तौर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना आखिरी चुनाव बताते हुए चुनाव में फ्री हैंड देने की पेशकश की थी। राहुल गांधी ने इस मांग तो लिया था परंतु उस समय की गई उनकी एक चर्चित
टिप्पणी अब बहुत महत्वपूर्ण बनी हुई है जिसमें यह कहा गया था कि आखिरी चुनाव की बात करने का कोई मतलब नहीं होता।
कभी ऐसा ही कथन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का था और ऐसा ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का। वक्त आया तो दोनों अपना वायदा भूल गए थे। जानकार बताते हैं कि इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फिर से जवाब देते हुए कहा था कि वे
कैप्टन अमरिंदर या अशोक गहलोत नहीं हैं बल्कि जुबान के पक्के व्यक्ति हैं।
बदली हुई परिस्थितियों में यह चीज फिर से सामने आ गई है कि राहुल गांधी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आगे कोई मौका देने के लिए तैयार नहीं है।
बताते हैं कि अब राहुल गांधी ने कई महत्वपूर्ण फैसले लेने का मन तो बना ही लिया है उन पर काम करना भी शुरू कर दिया है ।
हाल में हरियाणा के कांग्रेस के 50 नेताओं के साथ बैठक के बाद पार्टी के नेताओं ने संगठन खड़ा करने की नीयत से जो पहल की उसमें पर्यवेक्षकों के नाम तय कर दिए गए हैं और पार्टी ने यह मन बना लिया है कि हर जिले में योग्य मजबूत और विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाए।
सीएलपी के लीडर के नाम का फैसला बेशक अध्यक्ष के नाम के साथ ही हो जाए लेकिन बताते हैं कि कांग्रेस के बड़े नेता इस सवाल को ज्यादा अहमियत नहीं दे रहे हैं।
उनका तर्क है कि संसद में 10 साल कोई भी विपक्ष का नेता नहीं था ।यदि अब हरियाणा में तुरंत नहीं भी बनेगा तो कोई बड़ी बात नहीं है। जरूरत पड़े तो यह फैसला बाद में भी हो सकता है। विपक्ष के नेता के रूप में एक उप नेता भी बनाया जा सकता है। यहां पार्टी जातीय समीकरणों को साध सकती है एक दलित और एक ब्राह्मण विधायक को या एक पंजाबी को नामजद किया जा सकता है। पार्टी चाहती है कि हरियाणा में नए जिला अध्यक्ष शुद्ध तौर पर योग्यता के आधार पर बने और यह फैसला भी मेरिट पर ही हो। पार्टी में यह फीडबैक है कि रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रदेश अध्यक्ष बने तो कई बड़े नेता जो अब कांग्रेस में नहीं है पहले कांग्रेस में निर्णायक स्थिति में थे छोड़कर चले गए पुनः वापस आ सकते हैं।
स्वयं रणदीप सुरजेवाला के संपर्क में ऐसे कई बड़े नेता अब भी हो सकते हैं।
पंजाब में भी गुटबाजी कम नहीं है, पार्टी मजबूत है परंतु सत्ता तक पहुंचने में गुटबाजी बाधा बन सकती है । इस विचार का उपचार करने के लिए भी कांग्रेस हरियाणा में एक व्यावहारिक और अनुकरणीय परीक्षण करने की तैयारी में है जिसका लाभ पंजाब में लेने की कोशिश की जा सकती है।
