
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
25 मई रविवार को बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के तत्वाधान में जिला हिसार की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि माननीय श्री रणधीर सिंह बेनीवाल नैशनल कोऑर्डिनेटर बसपा पहुंचे और वशिष्ठ अथिति माननीय श्री प्रताप सिंह जी केंद्रीय प्रभारी हरियाणा और अतिथि माननीय श्री विशाल गुर्जर रहे । पार्टी ने उन्हें हाल ही में केंद्रीय स्टेट प्रभारी हरियाणा नियुक्त किया है। इनके अलावा श्री कृष्ण जमालपुर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में जिला हिसार के संगठन की समीक्षा की गई और पार्टी के आगामी दिशा निर्देशों को सभी पदाधिकारियों को बताया गया। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, जॉन प्रभारी,जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष,जिला कार्यकारणी एवं विधानसभा अध्यक्ष साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
