
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
जयपुर, 11 मई 2025 — भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय एवं “अखंड भारत” की पुनः स्थापना के संकल्प को समर्पित एक भव्य हवन अनोखी धाम, श्री नीम करोली महाराज मंदिर प्रांगण, जयपुर में रविवार को संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे आरंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राष्ट्रप्रेमियों एवं स्थानीय समाजसेवियों ने भाग लिया।
हवन में भारतीय सेना के शौर्य, सीमाओं की रक्षा, और राष्ट्र की अखंडता हेतु विशेष आहुतियाँ समर्पित की गईं। आयोजन स्थल ‘जय हिंद’, ‘जय भारत’, और ‘जय श्री महाराज’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा।
श्रद्धालुओं ने कहा कि वे भले ही सीमा पर नहीं हैं, परंतु राष्ट्र के साथ खड़े रहना, उसकी विजय के लिए प्रार्थना करना और जनचेतना फैलाना भी एक सच्ची देशभक्ति है। यह आयोजन भारत के प्रति समर्पण और अध्यात्म के संगम का जीवंत उदाहरण बना।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा, “हमारा यह संकल्प है कि देश की रक्षा एवं अखंडता हेतु हर स्तर पर जागरूकता फैलाई जाए और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाया जाए।”
