
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़, 09 मई 2025: पैंथर के नए एल्बम “धूम वी” के साथ भारतीय हिप-हॉप दुनिया में एक जबरदस्त दौर की शुरुआत हो रही है। यह एल्बम जोश से भरे गानों का एक उत्कृष्ट संग्रह है, जिसमें पैंथर का विशेष अंदाज झलकता है। पैंथर, जिनका असली नाम अनुभव शुक्ला है, ने इस नए एल्बम के माध्यम से भारतीय हिप-हॉप इंडस्ट्री में अपनी गहरी छाप छोड़ने का एक और प्रयास किया है। “धूम वी” एल्बम जिसमें – तेज और प्रभावशाली “व्यापारी”, धमाकेदार “धरना”, जिसमें शानदार स्पेक्ट्रा का साथ मिला है, जोश से भरपूर गाना “मिल्खा सिंह” जिसे फेमस फॉटी सेवन के साथ मिलकर बनाया गया है, दिल को छू जाने वाला “फिक्र” जिसमें बेला और जे ट्रिक्स का साथ है, और प्रेरणादायक “पहिए” कुल पांच गाने शामिल है। अपनी तेज़ धार वाली लिखाई और जबरदस्त रैप के साथ पैंथर एक बार फिर रैप की दुनिया में धमाल मचाई है। “धूम वी” एक जोश से भरा एल्बम है, जिसमें दमदार बीट्स और बेहतरीन रैप है। इसकी सच्ची और गहरी लाइनों ने श्रोताओं के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। इसे सुनने वालों को पैंथर की रचनात्मकता में डूबने का अनुभव होगा।

एल्बम “धूम वी” के पीछे अपनी प्रेरणा के बारे में पैंथर कहते हैं, “यह ईपी ऊर्जा, असली जज्बात और यादगार लाइनों से भरपूर है। इसमें स्पेक्ट्रा, फॉटी सेवन, जे ट्रिक्स और बेला जैसे उत्कृष्ट कलाकारों के साथ सहयोग किया गया है। मैंने इसे रेट्रो ब्लड, निखिल-स्वप्निल, अक्षय द वन और विजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और बासपीक ने इसे इंजीनियर किया है। एल्बम का शानदार कवर आर्ट तुहिन चंद्रा और तुषार चंद्रा ने डिजइन किया है, जो इस पूरे विजन को जोड़ता है। हर गाना इस तरह से बनाया गया है कि वह लोगों के दिलों में बसी रहे।” पैंथर का “धूम वी” केवल एक एल्बम नहीं है, बल्कि यह उनकी कला का एक जबरदस्त सबूत है, जिसमें असली जज्बात और दमदार ऊर्जा का संगम देखने के लिए मिलता है। यह एल्बम देसी हिप-हॉप की दुनिया में एक नया आयाम लाने का प्रयास कर रहा है, जो सुनने वालों के दिलों को छूने का वादा करता है।
