
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
आमेट
ब्लॉक के राउप्रावि गादरोला में 64 वीं चौदह वर्षीय नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का पूर्व चयन ट्रायल एवं कैंप का आयोजन किया गया था। राजस्थान टीम के चिफडेमिशन के रूप में गिरिराज डाकोत ने बताया की ट्रायल केम्प में कुल ग्यारह प्रकार के वजन भार के खिलाड़ियों का चयन किया गया था। ये खिलाड़ी दिल्ली में 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 25 तक होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।ट्रायल केम्प के बाद रविवार को राजस्थान टीम के चिफडेमिशन के रूप में गिरिराज डाकोत व टीम मेनेजर नरेंद्र सिंह, जोधपुर व टीम कोच भरत सिंह,पाली के शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र कुमार चरनाल, देवडो का गुड्डा के अरविंद विश्नोई आदि के साथ सभी खिलाड़ी रवाना होकर अपने केटेगरी के अनुसार वजन भार में गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन कर के ही पुनः प्रस्थान करेंगे। टीम को अग्रिम शुभकामनाएं व रवानगी के समय निरंजन सिंह, मनीष कुमार ,राहुल कुमावत, तौफिक आलम ,कुलदीप पारीक ,यशवंत कुमार ,खेल प्रेमी मांगी लाल गुर्जर आदि उपस्थित थे।
