
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम 11 अप्रैल। गुरुवार को पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को कंट्रोल रूम, गुरुग्राम के माध्यम से एक सूचना आयरिश पार्क बिल्डिंग सैक्टर-48 गुरुग्राम के पास एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस टीम सूचना में बताए गए स्थान/घटनास्थल आयरिश पार्क बिल्डिंग सैक्टर-48, गुरुग्राम के पास पहुँची, जहां पर एक व्यक्ति व एक युवती उपस्थित मिले हाजिर मिले।
घटनास्थल पर उपस्थित व्यक्ति ने पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह वेल्डन टेक पार्क क्रेड रिजोल्व सैक्टर-48 सोहना रोड, गुरुग्राम में करीब 03 महीनों से नौकरी करता है। इसके ऑफिस में ही एक युवती भी काम करती है, जिसके साथ 03 महीनों से इसकी दोस्ती है। इसकी युवती दोस्त की सोम शुक्ल निवासी झांसी से भी दोस्ती थी। करीब 3-4 दिन पहले सोम शुक्ला इनके ऑफिस के सामने रोड़ पर खडा हुआ था जिसने इसको व इसकी युवती दोस्त को आपस में बात करते देखा तो सोम शुक्ला ने इसको धमकी दी कि यह युवती मेरी दोस्त है इससे बातचीत करना छोड़ दे, वरना जान गवानी पडेगी।10 अप्रैल गुरुवार को समय सांय करीब 8.00 बजे सोम शुक्ला इनके ऑफिस के बाहर रोड़ पर खड़ा हुआ था। जो यह अपनी युवती दोस्त के साथ अपने ऑफिस से घर के लिए जा रहे थे , तो सोम शुक्ला ने इन्हें रोक लिया ओर इसको कहने लगा कि तुझे समझाया था कि इस युवती से बात करना छोड़ दे यह मेरी दोस्त है।
जब इसने सोम शुक्ला से कहा कि यह मेरी भी दोस्त है तो इस बात पर सोम शुक्ला गुस्से में आ गया और ये जब अपनी कम्पनी के निकासी द्वार पर खडी अपनी बाईक की तरफ जाने लगे तो सोम शुक्ला ने अपने जेब से पिस्टल निकाली और जान से मारने की नियत से इस पर फायर कर दिया। यह अपनी जान बचाने के लिए कम्पनी वेल्डन टेक पार्क कम्पनी के अन्दर भागा तो सोम शुक्ला भी इसके पीछे भागता हुआ आया और बिल्डिंग में बने एसबीआई बैंक के सामने सोम शुक्ला ने इस पर जान से मारने की नियत से दोबारा अपनी पिस्टल से गोली चलाई। गोली इसकी दाहिनी कनपटी के पास से निकल गई और यह काफी घबरा गया। इसने कम्पनी की बिल्डिंग के अन्दर घुसकर अपनी जान बचाई। इस शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस की सीन-ऑफ-क्राईम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल/बिल्डिंग के निकासी गेट के बाहर से व बिल्डिंग के अन्दर एसबीआई बैंक के सामने खाली जगह से 02 (01-01) खाली खोल बरामद हुए, जिन्हें नियमानुसार पुलिस कब्जा में लिया गया।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान की जा चुकी है। जिसको जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
