
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कुरुक्षेत्र।
थानेसर क्षेत्र से प्रगतिशील युवा भाजपा नेत्री और समाजसेविका पुष्पा चौधरी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन से तंग थी और वह विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि वह पहले ही इस बारे में एक बयान देकर कह चुकी हैं कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसलिए बनेगी कि लोग हरियाणा और यूपी की तरह दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यह दावा भी किया था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव हारने जा रहे हैं और वही बात सामने भी आ गई है।
पुष्पा चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाकर 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाने का काम किया है । दिल्ली की जनता ने झूठ और फरेब को नकार दिया है और विकास और बदलाव को अहमियत दी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं और विधायकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सीएम श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में लगातार विधानसभा चुनाव प्रचार कर लोगों को जहां आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया, वहीं हरियाणा में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगो को दी। सबसे बड़ी बात हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने से दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को भाजपा की ओर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में स्थानीय स्वशासन के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। भाजपा ने इन आगामी चुनाव को भी पार्टी के चिन्ह पर लड़ने का फैसला ले लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार ही नहीं किया मतदान भी किया और माहौल भी बनाया। दिल्ली की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वहां भाजपा की नहीं विरोधी दल की सरकार थी ।इससे उन लोगों के मुंह बंद हो गए हैं जो यह प्रचार कर रहे थे कि भाजपा उन्ही प्रदेशों में चुनाव जीत पा रही है जहां भाजपा की सरकारें हैं।
