@ दक्ष दर्पण
दिल्ली के चनाव में देश की अलग-अलग एजेंसीज ने अपने-अपने अनुमान और दावे पेश किए हैं। जहां भाजपा के नेता 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं वहीं अरविंद केजरीवाल बता रहे हैं कि भाजपा ने हार मान ली है। कैसे मान ली है यह भी बताया है। इन एजेंसीज के दावे और हनुमान संभाल कर रखना यह 8 तारीख को काम आएंगे।

चाणक्य सटटरेजीस ने दावा किया है कि दिल्ली में बीजेपी को 35 से 44 आप को 25 से 28 और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिल सकती है ।डीवी रिसर्च की पोल में बीजेपी को 36 से 44 आप को 25 से 34 व कांग्रेस को जीरो जबकि मैट्राईज के पोल में बीजेपी को 35 से 40 आप को 32 से 37 कांग्रेस को 01 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। उधर कुछ ज्योतिषी यह दावा कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल का बुरा टाइम शुरू हो गया है कुछ लगी है दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे।
आओ एक बार 2020 के चुनाव परिणाम और एग्जिट पोल पर भी नजर डाल लेते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था ।आपके 62 भाजपा के आठ विधायक जीतकर आए थे। 2020 के इंडिया टुडे पब्लिक माय इंडिया एग्जिट पोल ने आप को 59-68 व बीजेपी को 2 से 11 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था ।एबीपी ने बीजेपी के 5 से 9 और आपके 49 से 63 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था देखिए अनुमान 2020 के चुनाव के।

